चायल: अरमान हॉस्पिटल पर लगे आरोपों को लेकर संचालक ने दी सफाई, कहा- नियमों के तहत हो रहा संचालन
कौशाम्बी। तिल्हापुर मोड़ स्थित अरमान हॉस्पिटल को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर अस्पताल संचालक ने अपनी सफाई दी है। क्षेत्र के कुछ लोगों का आरोप है कि अस्पताल का संचालन बेसमेंट में किया जा रहा है, जिसे लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है। बुधवार अस्पताल संचालक डॉ. निसार से बातचीत की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया