मथुरा: यमुना में डूबे बच्चों को टीम ने बचाया, यह मार्क ड्रिल का हिस्सा था
यमुना नदी में डूबने की घटनाओं से बचाव हेतु “मार्क ड्रिल” मुहिम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित तैराकी बच्चों को यमुना नदी में उतारकर बचाव कौशल का प्रदर्शन कराया गया। मौके पर 6 गोताखोर व एक मोटरबोट तैनात रहे, जिन्होंने रेस्क्यू तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया