तिंवरी: केलावा खुर्द रघुवंशपुरम आश्रम में स्वामी चिदानंद सरस्वती और महंत प्रतापपुरी ने श्रीराम-जानकी विवाह में भाग लिया
केलावा खुर्द स्थित रघुवंशपुरम आश्रम में परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी महाराज का आगमन हुआ। आश्रम प्रांगण में दोनों संतों का पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।संत मुरलीधर महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीराम–जानकी विवाह उत्सव में स्वामी चिदानंद और महंत प्रताप पुरी महाराज ने भाग लिया।