श्योपुर: कुदरत का करिश्मा: सोंईकलां, ददूनी और कोटरा में हैंडपंप-ट्यूबवेल से अपने आप निकल रहा है पानी
श्योपुर। जिले में इस साल औसत से अधिक बारिश ने प्रकृति का अनोखा करिश्मा दिखाया है। शुक्रवार को सुबह 09 बजे श्योपुर तहसील के सोईकलां, ददुनी कोटरा क्षेत्रों में हैंडपंप और ट्यूबवेल अपने आप पानी के फव्वारे उगल रहे हैं। पिछले 24 घंटों से लगातार इन क्षेत्रों में बिना किसी मैनुअल हस्तक्षेप के हैंडपंप और बोरिंग से पानी निकल रहा है जिसे देखने लोगों की भीड़ लग रही है।