गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर कस्बा गुन्नौर के समीप सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला तार निवासी मेवाराम सियाराम और रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया।