झांसी: नवाबाद थानान्तर्गत पिछोर पुलिया के पास घर जा रहे 6 बच्चों के पिता की सड़क हादसे में मौत, पम्प का सामान खरीने आया था झांसी
Jhansi, Jhansi | Mar 19, 2024 झाँसी के बड़ागांव थानान्तर्गत ग्राम गढ़मऊ का रहने वाला करीब 58 वर्षीय शिव नारायण पुत्र राम प्रसाद है। परिजनों के अनुसार उसके 6 बच्चे हैं। विगत दिवस वह इंजन पम्प का सामान खरीने झांसी के बड़ागांव गेट आया हुआ था। जहां से वह वापस घर आ रहा था। तभी पिछोर पुलिया के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।