करछना: पुरवा खास गाँव में बारिश से गिरा मजदूर का कच्चा मकान, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर, नहीं मिली सरकारी सुविधा
करछना क्षेत्र के पूरवा खास गांव में बारिश के दौरान एक गरीब किसान का कच्चा मकान गिर गया। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। वही आज मंगलवार दोपहर समय लगभग 12:30के आसपास मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि मकान ढ़हने से उनके खाने-पीने के सभी सामग्री दीवार के नीचे दब गई।वर्तमान में परिवार एक टेंट के नीचे रहने को मजबूर है।