ऊना: अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामैंट सीजन 2024-25 के लिए जिला ऊना टीम के गठन के लिए ट्रायल 11 फरवरी को ऊना में।
अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामैंट सीजन 2024-25 के लिए जिला ऊना टीम के गठन के लिए ट्रायल 11 फरवरी को सुबह 10 बजे इंदिरा ग्राऊंड में होगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन पुरी ने वीरवार को बताया कि 24 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामैंट के ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जो हिमाचली बोनाफाइड हो व कहा कि सभी खिलाड़ी अपने पहचान पत्र साथ लेकर आएं