अररिया: अररिया पुलिस ने लूट कांड के 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Apr 2, 2025 अररिया पुलिस ने लूट की दो सनसनीखेज घटनाओं को सुलझाते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अररिया पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने बुधवार को शाम 4 बजे के करीब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 28 मार्च 2025 को मोहम्मद ईशा से चन्द्रदेई में मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट की घटना हुई थी, जिसके बाद आरएस थाना में मामला दर्ज किया गया।