नगर के मोहल्ला पट्टी राजाराम में नगर पालिका द्वारा लगाया गया कूड़ादन टूटा हुआ पड़ा होने से मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन जिम्मेदारों का इस और कोई ध्यान नहीं है। शुक्रवार को मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कूड़ेदान काफी समय से टूटा हुआ पड़ा है। जिससे लोगों को कूड़ा डालने में काफी परेशानी हो रही है लेकिन जिम्मेदार समस्या से अंजान बने हुए हैं।