रामानुजगंज सोमवार रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम नेहरू नगर में नल-जल योजना के अंतर्गत बनी पानी टंकी की चाबी को लेकर हुआ मामूली विवाद रविवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस घटना में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के 7 लोगों पर लाठी-डंडा व टांगी से हमला किए जाने की सूचना है। सभी घायलों का इलाज रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल में जारी है।