चकरनगर: तहसील, ब्लॉक, पुलिस थानों सहित विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर तिरंगा झंडा फहराया गया, देखें सभी कार्यक्रम
इटावा जिले के चकरनगर तहसील कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने शहीदों पर फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तहसील सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सोमवार सुबह करीब 10 बजे एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हम आज जो गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।