जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) द्वारा संचालित 'मध्यस्थता अभियान 2.0' रिश्तों को बचाने में वरदान साबित हो रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी, जब वर्षों से आपसी विवाद के कारण अलग रह रहे एक परिवार को सुलह-समझौते के माध्यम से फिर से जोड़ दिया गया।