देवीपुरा बालाजी मंदिर सहित शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में गुरुवार को नववर्ष के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।गुरुवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं का गुरुवार सुबह से ही मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था।नए साल के पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर अपने इष्ट देव के दर्शन किए।