पुरानी इटारसी क्षेत्र में शनिवार को करीब 2.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को डायल 112 को दी मौके पर पहुंचे एफआरवी के पायलट शेख अलीम ने घायल महिला सपना नागवंशी एवं दोनों बच्चों को प्राथमिक इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।