आगरा: पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान पर सपा नेता अखिलेश यादव ने जनसभा को किया संबोधित,सपाइयों की रही भारी भीड़
Agra, Agra | Apr 29, 2024 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आगरा लोकसभा से गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम के लिए वोट मांगे और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना भी साधा। इस दौरान जनसभा स्थल पर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात रहा।