जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकास खंड के डोंगाकोहरौद गांव में विराजित मां काली की प्रतिमा को विधि विधान से पूजा अर्चना कर गांव में भ्रमण कराकर तालाब में विसर्जन किया गया है. इस दौरान लोगों में बाना प्रथा को लेकर उत्साह रही। आपको बता दे कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा मां काली की प्रतिमा विराजित की गई थी।