कोटा: वि खं कोटा के ग्राम आमागोहन, बछालीखुर्द तथा ग्राम करहीकछार के ग्रामीणों ने जनदर्शन में कलेक्टर से लगाई गुहार
Kota, Bilaspur | Sep 3, 2025 मंगलवार को जनदर्शन में आमागोहन निवासी धनेश्वरी सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की राशि दिलाने तथा ग्राम पंचायत बछालीखुर्द के सरपंच ने अपने ग्राम में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए आवेदन दिया तो वही ग्राम करहीकछार के ग्रामीणों ने शिवम हॉस्पिटल के संचालक द्वारा लगभग 10 से 12 एकड़ भूमि पर कब्जा कर विक्रय करने की शिकायत करते हुए ज्ञापन दिए हैं।