सागर-सिलवानी स्टेट हाइवे-15 की सियरमऊ घाटी एक बार फिर खतरे की घंटी बजा रही है। यहां पुराने पानी पुल के एक छोर से मिट्टी का कटाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे सड़क का हिस्सा अब गहरे गड्ढे में बदल चुका है। यह वही घाटी है जो पहले से ही अपने तीखे मोड़ों और गहराई के कारण दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात है।