राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं वसुधा कल्याण फाउंडेशन के संयुक्त सौजन्य से एडवेंचर पार्क, तिलैया डैम में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई, संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजनों को जागरूक करना रहा।