इंदौर: नगर निगम बजट सम्मेलन में फौजिया शेख अलीम के बयान पर रजक समाज ने किया विरोध, कर्बला मैदान में पुतला फूंका
Indore, Indore | Apr 5, 2025 इंदौर नगर निगम में आयोजित बजट सम्मेलन के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख अलीम द्वारा कर्बला मैदान पर धोबी समाज के कब्जे की बात कहे जाने पर रजक समाज के लोगों ने तीखा विरोध जताया। बड़ी संख्या में रजक समाज के लोग कर्बला मैदान पहुंचे और फौजिया शेख अलीम का पुतला दहन किया। रजक समाज ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी करना समाज को अपमानित करने के समान है।