डुमरी कटसरी: एसडीएम कार्यालय शिवहर में डुमरी कटसरी प्रखंड के शिवशंकर यादव उप प्रमुख पद पर निर्विरोध चुने गए
डुमरी कटसरी प्रखंड के उप प्रमुख आशा देवी कुछ दिन पहले अपना त्यागपत्र दे दी थी. जिसके बाद डुमरी कटसरी प्रखंड में उप प्रमुख का सीट खाली हो गया था. आज एसडीएम कार्यालय में एडीएम कृष्ण मोहन सिंह की अध्यक्षता में उप प्रमुख का चुनाव हुआ है. जिसमें शिवशंकर यादव निर्विरोध चुने गए हैं. इसकी जानकारी एडीएम कृष्ण मोहन सिंह ने दी है. जिसके बाद उन्होंने सर्टिफिकेट दी है।