डुमरी कटसरी: ईद पर्व को लेकर श्यामपुर भटहां थाना परिसर में की गई जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक
श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र में ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर डीएम पंकज कुमार व एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक की।बैठक में सभी को निर्देश दिया गया है कि जुलूस निकालने को लेकर लाइसेंस लेना अनिवार्य है।डीजे बजाने पर रोक है।