डुमरी कटसरी: ईद पर्व को लेकर डुमरी कटसरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में बीडीओ व थाना अध्यक्ष ने विधि व्यवस्था का लिया जायजा
डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र में ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बीडीओ प्रदीप कुमार झा व श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने विभिन्न गांव में पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया है। बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने बताया है कि डुमरी कटसरी प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से लोग ईद पर्व मना रहे हैं।