समृद्धि यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 मार्च को संभावित रूप से मधेपुरा आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।