लाडपुरा: किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दादाबाड़ी में राहुल गांधी के विवाह के लिए पीले वस्त्र, हल्दी और चने डाक से दिल्ली भेजे
Ladpura, Kota | May 24, 2025 भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने कोटा स्थित दादाबाड़ी डाकघर दोपहर 12 बजे पहुंचकर कोंग्रेस विरोधी नारों के साथ राहुल गांधी द्वारा सेना के लिए अपमानजनक बयान देने के विरोध में सोनिया गांधी को पीले वस्त्र,चने और हल्दी डाक से दिल्ली भेजकर राहुल गांधी के विवाह और मानसिक परिपक्वता के लिए कामना की।