मिर्ज़ापुर: गुड़हट्टी में खड़े ट्रक में बुलेट सवारों ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद
कटरा कोतवाली क्षेत्र की गुड़हट्टी मोहल्ले में खड़े ट्रक में बुलेट सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गया। इस घटना में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।