मिर्ज़ापुर: भैरव अष्टमी के अवसर पर काल भैरव, लाल भैरव और बटुक भैरव के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, बम बम भैरव का गूंजा नारा
भैरव अष्टमी के अवसर पर काल भैरव, लाल भैरव और बटुक भैरव के दर्शन के लिए भक्तों का रेला उमड़ा रहा। डंकीनगंज स्थित काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए लंबी कतार लगी रही। उपाध्याय की पोखरीय स्थित लाल भैरव में भी भक्तों की भीड़ रही। पेहटी के चौराहा स्थित बटुक भैरव मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया था। भक्तों को हलवा घुघरी प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।