सहदेई बुजुर्ग: चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ पूजा संपन्न, उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया
चार दिनों तक चलने वाले आस्था का महापर्व छठ पूजा के चौथे एवं अंतिम दिन शुक्रवार को तरके सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सम्पन्न हो गया।छठ पूजा को लेकर सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छठ व्रतियों ने उगते सूर्य देव एवं छठ माता की आराधना कर अपने परिवार में शुख शांति की कामना की।वही सुरक्षा को लेकर विभिन्न घाटो पर पुलिस बल तैनात रहे।