सहदेई बुजुर्ग: सुल्तानपुर में NH 122 B पर बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में कोहराम
सहदेई बूजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर में एनएच 122 बी पर मोटरसाइकिल के धक्के से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई।मृतक सुलतानपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी फेकन राय के 38 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार राय बताया गया।घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा है।