बांदा शहर में उपभोक्ताओं की ओटीपी नहीं आ रही है। जिससे लोग गैस सिलेंडर के लिए परेशान है। सुबह से ही लोग मारामारी करते हाथों में सिलेंडर लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वही एजेंसी होल्डर रविंद्र शर्मा ने बताया की हमारे यहां घरेलू सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है। लेकिन अत्यधिक बुकिंग किए जाने के चलते सर्वर डाउन है।