12 साल बाद इंसाफ: वाराणसी के चारहरे हत्याकांड में दोषी रविंद्र उर्फ राजू पटेल को सुनाई गई फांसी की सजा
Sadar, Varanasi | Mar 25, 2026 पूर्वी उत्तर प्रदेश को झकझोर देने वाले बहुचर्चित चारहरे हत्याकांड में अदालत ने आखिरकार अपना फैसला सुना दिया। एक ही परिवार के चार सदस्यों—पति, पत्नी, बेटे और बेटी—की निर्मम हत्या के मामले में दोषी पाए गए रविंद्र उर्फ राजू पटेल को फांसी की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उस पर 1.05 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।