कहरा: सहरसा जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर टिकट निरीक्षक ने चलाया टिकट जांच अभियान, यात्रियों में मचा हड़कंप
Kahara, Saharsa | Mar 18, 2025 मंगलवार को सहरसा जंक्शन स्थित प्लेटफॉर्म पर टिकट निरीक्षक द्वारा टिकट जांच अभियान चलाया गया। अचानक शुरू हुए टिकट जांच से रेल यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। इस बारे में सहायक मुख्य टिकट निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि होली पर्व के बाद वापस हो रहे यात्रियों की भीड़ को देखते हुए टिकट निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।