अम्बाला: बनोंदी टोल प्लाजा पर बदमाशों का उत्पात, कर्मचारियों से मारपीट और ₹1.80 लाख की लूट
Ambala, Ambala | Dec 15, 2025 बनोंदी के टोल प्लाजा पर शनिवार रात एक बजे बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। हथियारों से लैस दो कार सवार बदमाशों ने पहले तो टोल काटने को लेकर कर्मचारियों से मारपीट की और फिर टोल प्लाजा में रखे 3 सैंसर, कमरे के शीशे, फर्नीचर, कंप्यूटर व अन्य सामान तोड़ दिया। टोल संचालक का आरोप है कि बदमाश जाते हुए टोल से 1.80 लाख रुपये नकदी भी लूटकर भाग गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी