स्वार–रामपुर मार्ग पर गांगन नगली के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिजारखाता के मौजूदा ग्राम प्रधान नाहीद अली के पिता शाहिद पुत्र बाहिद अपने कार्य से लौटकर गांव वापस आ रहे थे। इसी दौरान गांगन नगली के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए।