लाडपुरा: कोटा के रेलवे स्टेशन पर रक्षाबंधन की रौनक से बाजार गुलजार, टेडी राखियों और स्पेशल मिठाइयों की बढ़ी डिमांड
Ladpura, Kota | Aug 7, 2025 रक्षाबंधन की रौनक से गुलजार हुए कोटा के बाजार टेडी राखियों और स्पेशल मिठाइयों की बढ़ी डिमांड देशभर की तरह कोटा शहर भी रक्षाबंधन के रंग में पूरी तरह रंग चुका है। बाजारों में हर तरफ राखियों की चकाचौंध दिखाई दे रही है। दुकानों पर राखी खरीदने वालों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। खास बात यह है कि इस बार बच्चों के लिए आई टेडी राखियों की जबरदस्त डिमांड है।