लाडपुरा: कोटा में वाहन की टक्कर से युवक की मौत, बाइक से उछलकर नाले में गिरा, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Aug 7, 2025 बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में एक युवक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक बाइक से अपने गांव जा रहा था। वाहन ने पीछे से पीछे से आकर टक्कर मार दी। युवक उछलकर नाले में गिरा। घायल हालत में कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।