बांका: खौजरी गांव के समीप खेत से माफिया कर रहे बालू का अवैध खनन, राजस्व की हो रही है चोरी
Banka, Banka | Mar 27, 2026 खौजरी गांव के समीप खेत से खुदाई कर माफिया बालू का अवैध खनन का कारोबार कर रहे है। जिससे ना कि सिर्फ राजस्व की चोरी हो रही है बल्कि खेतों की सतह भी गहरी हो रही है। शुक्रवार को गांव के एक किसान ने नाम नहीं छापने के शर्त पर दोपहर बाद करीब 1 बजे बताया की बालू माफिया के द्वारा अवैध खनन का कारोबार पुलिस से चोरी छिपे कर रहे हैं। इससे सरकार को महीनो लाखो की क्षति है।