सिकंदराराऊ: गुलाबपुर में विद्युत लाइन का करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
भिसी मिर्जापुर के रहने वाले अशोक कुमार राजमिस्त्री का कार्य करते थे। गुलाबपुर में चिनाई का कार्य कर रहे थे ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन से लोहे की सरिया टच हो गई जिससे उन्हें तेज करंट लग गया। साथियों ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।