लाडपुरा: कोटा के नयापुरा मुक्तिधाम में अस्थियां चोरी, दो दिनों में हुई दूसरी घटना, तांत्रिक क्रियाओं के निशान से फैला आक्रोश
Ladpura, Kota | Jan 10, 2026 कोटा शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम से एक बार फिर अस्थियां चोरी होने का गंभीर मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि बीते दो दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।