बांदा: बांदा की बाल संरक्षण टीम ने 10 वर्ष से गुमशुदा बच्चे को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया, ASP शिवराज ने दी जानकारी
Banda, Banda | Dec 12, 2025 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में बांदा की बाल संरक्षण टीम नें 10 वर्ष से गुमशुदा नाबालिक बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द किया है। वहीं बच्चे की मां ने संयुक्त पुलिस टीम का हृदय से धन्यवाद किया है।