नागौर: गर्मी के बढ़ते प्रकोप से नागौर में एक ही दिन में पांच जगह लगी आग, दो जगह जले ट्रांसफार्मर
Nagaur, Nagaur | May 27, 2024 नागौर मे भीषण गर्मी के बीच रविवार को एक के बाद एक आगजनी की घटनाएं सामने आई है। लोड और भीषण गर्मी के चलते एक ही दिन मे दो जगहों पर ट्रांसफार्मर भी जल गए। जानकारी के अनुसार नियंत्रण कक्ष मे सूचना आई कि अठियासन गांव के पास बाड़ मे आग लग गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड गाड़ी ने यहां सुखराम माली के खेत मे 100 फीट बाड़ मे लगी आग पर काबू पाया।