दरियापुर: मंत्री संजय सिंह दोपहर 1 बजे सीतलपट्टी पहुंचे, पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया
Dariapur, Saran | Mar 17, 2026 बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह डेरनी थाना क्षेत्र के सीतलपट्टी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सीधे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उनके पहुंचते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल भावुक हो गया। मंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता और न्याय का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से अबतक की जां