भिवानी जिले के सिवानी मंडी में नेशनल हाईवे 52 पर आज दोपहर एक चलती कार में आग लग गई। कार सवार युवक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर बाहर निकाला। इस दौरान युवक कई जगहों से झुलस गया। हालांकि उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान हिसार के गांव पनिहार निवासी घनश्याम के रूप में हुई है।