अरवल: नगर परिषद अरवल में नगर विकास पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया
Arwal, Arwal | Aug 30, 2025 नगर परिषद अरवल के सभागार में नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी की अध्यक्षता में नगर के विकास को लेकर नगरपालिका बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर की स्वच्छता, सड़क निर्माण, पानी की समस्या व अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बोर्ड सदस्य एवं अधिकारीगण ने क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताओं और विकास की प्राथमिकताओं पर अपने सुझाव रखे।