अमरोहा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया तोहफा, 66 घंटे के लिए अमरोहा रोडवेज बसों में बहनों का सफर फ्री
Amroha, Amroha | Aug 9, 2025 आज शनिवार को देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं का ध्यान रखते हुए उनके लिए रक्षाबंधन पर 66 घंटे के लिए रोडवेज बसों में यात्रा फ्री कर उन्हें तोहफा दिया है। आज शनिवार की सुबह करीब 7:00 से ही अमरोहा जिले में महिलाएं हजारों की संख्या में रोडवेज बसों में सफर कर रही है।