हनुमानगढ़: 20 एलएलडब्ल्यू की खेत में बनी डिग्गी में घर से लापता युवक-युवती के शव मिले, इलाके में फैली सनसनी
सोमवार शाम से घर से लापता युवक और युवती के शव खेत में बनी डिग्गी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के 20 एलएलडब्ल्यू की है, जहां मंगलवार को खेत में बनी डिग्गी से दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस के अनुसार ढाणी शेर सिंह निवासी 22 वर्षीय सोनू तथा 25 वर्षीय युवती सोमवार शाम को घर से लापता हो गए थे। परिजन देर रात तक उनकी तलाश करते रहे।