आजमगढ़ जनपद के तरवां ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत नेवरसिया में खेलो इंडिया के तहत पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह रहे जिन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला । खेलों में भाग लेने के लिए खिलाड़ी आतुर दिखे ।