जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को हनुमानगढ़ जंक्शन के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर खुशाल यादव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा व्यायाम पीटी परेड का आयोजन किया गया।