सुपौल: सुपौल में 102 एम्बुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका
Supaul, Supaul | Sep 7, 2025 बिहार राज्य 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर सुपौल जिले के सभी 102 एम्बुलेंस कर्मी रविवार से अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सदर अस्पताल परिसर में धरना दे रहे कर्मियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी।